RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह का बड़ा हमला, बोले—आर.के.सिंह मुखिया का चुनाव भी नहीं जीतेंगे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।बिहार की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। आरा में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के एक इंटरव्यू ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर तीखा हमला बोला है, वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़े बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आरा में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह का एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर बड़ा बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने साफ तौर पर कहा कि आर.के. सिंह अब “मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते”, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर जनता के बीच पकड़ कमजोर हो चुकी है और यही वजह है कि वे चुनावी तौर पर मजबूत स्थिति में नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद पार्टी के भीतर खींचतान की चर्चा तेज हो गई है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कथित “हत्यारे वाले बयान” पर भी सुरेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के बयान से राजनीतिक मर्यादा पर सवाल उठते हैं।इस पूरे मामले के बाद स्थानीय राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है और आने वाले समय में इसका असर चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। पार्टी बनाने के प्रश्न पर श्री सिंह ने कहा की पार्टी के अध्यक्ष, सचिव भी स्वयं ही होंगे।

Related posts

जेजेएम और एसबीएम-जी पर राष्ट्रीय सम्मेलन यूपी के लखनऊ में संपन्न हुआ।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिएनाले–2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर:राधा कृष्ण तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

GRP और RPF ने आरा स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ चोर को पकड़ा।

rktvnews

स्कूटी पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment