RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में इंदौर की बड़ी उपलब्धि।

सैनिकों के कल्याण के लिये लक्ष्य से अधिक की सहयोग राशि एकत्र।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं योगदान के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा को मिला सम्मान।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 अप्रैल।इंदौर जिले में सैनिकों के कल्याण के लिये सहायता राशि एकत्र करने में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई है। जिले में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में सैनिकों के कल्याण के लिये वर्ष 2024-2025 में 33 लाख 83 हजार 625 रूपये की सहयोग राशि एकत्र की गई। जिले में मध्यप्रदेश शासन 20 लाख 54 हजार 600 रूपये से अधिक राशि एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया था, जो कि लक्ष्य राशि का 165 प्रतिशत है। यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उपयोग में ली जाती है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं योगदान के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा को प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा गत 21 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने यह सम्मान ग्रहण किया। उक्त प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (से. नि.) ने सोमवार को समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा को भेंट किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के समस्त दानदाताओं, अधिकारीगण एवं कलेक्टर श्री वर्मा का सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में भरपूर सहयोग हेतु आभार एवं कृतज्ञता प्रगट की।

Related posts

भगवान की प्राप्ति का साधन है भागवत कथा : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:79 वें स्वाधीनता दिवस पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक रूप से किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर:डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर श्याम कुमार मोनू निर्वाचित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment