RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महिला आरक्षण बिल का विपक्षियों द्वारा विरोध देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान : पूर्व सांसद मीना सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोजपुर द्वारा आरा स्थित आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद मीना सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मीना सिंह ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है।जिसको कांग्रेस, राजद, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध कर इसे पारित होने से रोका जो महिलाओं के प्रति इनके रवैया को दिखलाता है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है जो वर्षों से राजनीति में अपनी भागीदारी चाहती हैं।विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर ग्रामीण और छोटे शहरों की गरीब महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का रास्ता अवरुद्ध किया है।यह रवैया महिला विरोधी होने के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितों के भी खिलाफ भी है, क्योंकि इस अधिनियम के लागू होने पर इन वर्गों के लिए भी सीटों में वृद्धि होती। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।प्रेस वार्ता को आरा मेयर इन्दु देवी एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुसुमलता कुशवाहा ने भी संबोधित किया।इस मौके पर भोजपुर की महामंत्री ममता सिंह, वंदना राजवंशी, पम्मी सिंह, मालती सिंह, अनीता मिश्रा, राधा सिंह, चुन्नी पाण्डेय सहित कई महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।

Related posts

भोजपुर : पटना में आयोजित जन विश्वास रैली को सफल बनाने हेतू महागठबंधन की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पदाधिकारीयों के साथ की बैठक।

rktvnews

भाकपा-माले ने चलाया सदस्यता अभियान!लोगों ने सामुहिक रूप से ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने नगर निकाय चुनाव के तैयारियों का लिया जायज़ा, दिए सख्त एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment