RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान,सोमवार और शुक्रवार को होगा शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 अप्रैल।उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शीर्ष प्रबंधन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में उपभोक्ता शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा ई. निखिल कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग का उद्देश्य है कि आगामी दो महीनों के भीतर लंबित सभी प्रकार की शिकायतों का समुचित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं के बीच विभाग के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस हेतु माह मार्च-26 से ही सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक निर्धारित दिवस को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों एवं समस्याओं का समाधान, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं जैसे झुका हुआ पोल, ढीले तार, कम वोल्टेज एवं खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का त्वरित निवारण, नए विद्युत कनेक्शन एवं नाम परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा, स्मार्ट प्री-पेड मीटर से संबंधित शिकायतों का समाधान, कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत आवेदन एवं मार्गदर्शन सहित अन्य बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु 72 घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है। शिविर की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसमें भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। शिविर के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति तथा निष्पादन की समय-सीमा के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिवस पर अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Related posts

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

rktvnews

पर्यटन स्थल के रूप में जयगढ़ के 40 वर्ष हुए पूरे , दो दिवसीय फेस्टिवल का हुआ समापन!जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह ने किया उद्घाटन।

rktvnews

अमित शाह की रैली में भोजपुर जिला से हजारो कार्यकताओ और समर्थकों का हुजूम पहुंचेगा पाली:भाजपा भोजपुर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 नवंबर 24

rktvnews

भोजपुर:75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास आयोजित,जिलाधिकारी राजकुमार ने किया झंडोत्तोलन बोले भोजपुर प्रगति पथ पर अग्रसर।

rktvnews

Leave a Comment