RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस’ मनाया गया,विजयी प्रतभागी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।एम. एम. महिला कॉलेज,आरा के एनएसएस यूनिट, साहित्यिक क्लब और अमिटी यूनिवर्सिटी,पटना के इलेक्ट्रोलर क्लब के द्वारा 24 अप्रैल 2026 को कॉलेज परिसर के अहिल्या बाई फूले सभागार में ‘विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस’ मनाया गया जिसका थीम ‘आनंद के लिए शिक्षा’ था।यह दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाता है पर बंदी के कारण आज मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित, मुख्य अतिथि कुंदन कुमार सिंह अमिटी यूनिवर्सिटी,पटना, पीजी संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.अंकिता मिश्रा, महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. स्मृति चौधरी, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.सुधा निकेतन रंजनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कोमल कुमारी ने दीप प्रज्जवलन गीत का गायन किया। अंजलि, जागृति और जूही ने महाविद्यालय गीत एवं स्वागत गीत गाया। तत्पश्चात पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पुस्तकों को अपना मित्र बनना चाहिए। पुस्तकें एक महत्वपूर्ण मित्रता की भूमिका अदा करता है, सच्चा दोस्त बनकर सही मार्गदर्शन करता है। युवाओं को अपनी शक्ति पहचानना होगा जिसमें पुस्तकें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। पुस्तकों में ज्ञान का भंडार छुपा होता है जिसे अपनाकर उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है।
प्रो.डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि आज हम किस प्रकार पुस्तक से दूर हो रहे हैं जबकि पुस्तक हमारे जीवन का अमूल्य संरक्षक हैं। डॉ. अंकित मिश्रा नाम ने पुस्तकों को एकाग्रता से पढ़ने की बात कही और साथ ही श्रवण परंपरा पर बात की जिसे बाद में पुस्तक का रूप दिया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने तोते की कहानी के माध्यम से शिक्षा के महत्व और किताबों के चयन की बात को समझाया। पूर्व में निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसकी प्रतिभागी छात्राओं को सर्टिफिकेट तथा विजेता छात्राओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कल्पना कुमारी, द्वितीय स्थान- न्यासा नारायणी तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया कुमारी तृप्ति राय ने। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय- अंजली कुमारी गुप्ता तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया कोमल कुमारी ने।विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पर छात्राओं ने अपनी प्रिय पुस्तक पर अपने विचार रखे जिसमें सभी संकाय और सभी सत्र की छात्राएं उपस्थित रहीं।संचालन छात्रा सिमरन तथा धन्यवाद डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने। उपस्थित लोगों में डॉ. जुगल प्रसाद, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. अनामिका, श्रीमती निवेदिता, डॉ.आशा, डॉ. पूनम, डॉ. सरोज, आदि शामिल रहीं।

Related posts

वैशाली: बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर: जीविका भवन, ओपेन जिम, यात्री शेड का उद्घाटन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 मार्च 26

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

प्रसिद्ध व्यवसाई विष्णु गोयनका के निधन पर शोक सभा आयोजित ।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन, देहरादून में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment