RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ की घोषणा की।

नई दिल्ली/28 जून।दूरसंचार विभाग 5जी उत्पादों और समाधानों के विकास के लिए हैकाथॉन आयोजित कर रहा है। इससे विभिन्न तकनीकी कार्यक्षेत्रों में 5जी उत्पादों/समाधानों के विकास में मदद मिलेगी।
दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ के लिए 28 जून, 2023 से आवेदन आमंत्रित किये हैं। इसका उद्देश्य भारत-केंद्रित अत्याधुनिक विचारों की संक्षिप्त सूची बनाना है, जिन्हें कार्ययोग्य ‘5जी एंड बियॉन्ड‘ उत्पादों और समाधानों में परिवर्तित किया जा सकता है। हैकाथॉन के 100 विजेताओं को कुल एक करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल मिलेगा और उन्हें सरकार, उद्योग, शिक्षाविदों, टेल्को/ओईएम आदि के सलाहकारों की सहायता से बाजार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अपने-अपने 5जी उत्पादों/समाधानों को गति प्रदान करने और उन्हें कार्यान्वित करने का विशेष अवसर मिलेगा।
प्रतिभागी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और शासन, एग्रीटेक और पशुधन, पर्यावरण, जन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन उद्यम, स्मार्ट सिटी और बुनियादी ढांचा, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग, वित्त और बीमा, लॉजिस्टिक्स और परिवहन, मल्टीमीडिया और ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट सहित विविध श्रेणियों में 5 जी और उससे अलग समाधान विकसित कर सकते हैं।
5 जी एंड बियॉन्ड हैकथॉन’ भारत के व्यक्तियों, छात्रों, स्टार्ट-अप्स और शैक्षणिक संस्थानों के लिए खुला है। दूरसंचार विभाग आवेदन आमंत्रित करता है, जिन्हें 31 जुलाई, 2023 तक स्वीकार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://dcis.dot.gov.in/hackathon पर क्लिक करें।

Related posts

लिग्नाइट कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड की हरित शाखा ने व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ की।

rktvnews

कवियत्री अलका मैथिल की कविता संग्रह “नवांकुर”का विमोचन।

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने 16वीं हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

बेटी के विवाह की दूसरी वर्षगांठ पर एक निर्धन कन्या का विवाह।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का दौरा किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment