RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

विश्व बैंक ने की एक्सपोजर विजिट के लिए दरभंगा के शिल्पग्राम की अनुशंसा।

दरभंगा/बिहार 28 जून। विश्व बैंक की अनुशंसा पर असम की उत्पादक कंपनियों के कुल 23 सदस्यों की टीम ने दरभंगा के शिल्पग्राम महिला उत्पादक कंपनी व उससे जुड़े उत्पादक समूहों का दौरा किया।
असम से आये टीम के लोगों ने शिल्पग्राम की दीदीयों से संवाद कर शिल्पग्राम की कार्यप्रणाली को समझा।
वहीं टीम ने बहादुरपुर प्रखण्ड स्थित गायत्री जीविका महिला उत्पादक समूह व हनुमाननगर प्रखण्ड के गणपती जीविका महिला उत्पादक समूह का दौरा भी किया, जहाँ उन्होंने मिथिला पेंटिग, जूट व सिल्क से निर्मित विभिन्न उत्पाद फोल्डर, बैग, पर्स आदि को बारीकी से देखा और समझा।
टीम के नेतृत्वकर्ता दिवाकर चैधरी ने बताया कि यहाँ आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, बहुत कुछ नया देखने और सीखने का मौका मिला है इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से असम की टीम में बहुत उत्साह दिख रहा है, यहाँ से सीखे हुए कार्यों को असम के उत्पादक समूहों में लागू करेंगे।

Related posts

विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत विद्या चौधरी के परिजनों को दी गई सहायता राशि।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला बंदियों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 हिन्दी-सेवियों को किया सम्मानित! कवि एम के मधु के काव्य-संग्रह ‘रानी रूपमती की चाय-दुकान’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने नयी दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे मंदिर परिसर और होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में वज्रपात से हुई 3 मौतों पर है मर्माहत!प्रभावित परिवारों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपयों की राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment