RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने निबंधन कार्यालय में नव-निर्मित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, सप्ताह के अंदर शुरू करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नव-निर्मित पार्किंग व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग सुविधा शुरू होने से रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास लगने वाले जाम की समस्या से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने पार्किंग स्थल को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अवर निबंधक, आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*-” Give to Gain”

rktvnews

बहिन बेटियों का मान सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

राजनांदगांव : वर्ष 2023 का अंतिम नेशनल लोक अदालत 16 दिसंबर को।

rktvnews

विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्याओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

25 फरबरी को आरा में गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का बिहार के राज्यपाल द्वारा होगा अनावरण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत में ‘बर्तन बैंक’ पहल की शुरुआत, गांव ग्वालिखेड़ा से की जो विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ी है इस पहल से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment