RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।आज पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही, MSAP के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सभा के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया, उन्हें यात्रा भत्ता से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए सुझाव लेने हेतु राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री की हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप, रॉय हिल, एस. किडमैन एंड कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती जीना राइनहार्ट एओ के साथ मुलाकात

rktvnews

जम्मू-कश्मीर में 41,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:सभी राजस्व योजनाओं का पात्र लाभुकों तक लाभ समय पर करें सुनिश्चित: सी के अनिल

rktvnews

भारत ने वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) के 19वें सत्र में वन संरक्षण और टिकाऊ वन प्रबंधन पहल को रेखांकित किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला जापान का प्रतिनिधिमण्डल, राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment