RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन का हुआ समापन।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन के दूसरे दिन का कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे यूनिसेफ बिहार, इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, बिहार तथा राज्य परिषद के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन का समापन हो गया। सम्मेलन मे “बिहार मे उच्च शिक्षा का कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल परिवर्तन : चुनौतियाॅ, अवसर एवं नीतिगत निहितार्थ” विषय पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दूसरे दिन तीन समानांतर शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए जिसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने अपना शोध प्रस्तुत किया। सत्र मे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल शिक्षा, नीति-निर्माण, सामाजिक प्रभाव एवं शैक्षिणिक नवाचार जैसे विषयों पर गंभीर एवं सारगर्भित चर्चा की गई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सम्मेलन के संयोजक प्रो गुलाब फलाहारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल एक अकादमिक आयोजन रहा बल्कि यह उच्च शिक्षा मे नई दिशा और दृष्टि प्रदान करने वाला मंच सिद्ध हुआ है। मुख्य अतिथि आईआईटी, रुढकी के प्रो नागेंद्र कुमार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय मे शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग बन जायेगा। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों मे शोध एवं नवाचार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि जगजीवन कॉलेज, आरा की प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने अपने संबोधन मे महिला शिक्षा एवं डिजिटल सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। आयोजन सचिव डा अंबरीश गौतम ने कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन मे देश-विदेश के विद्वानों की सक्रिय भागीदारी रही जिससे यह सम्मेलन एक अद्वितीय अकादमिक मंच बनकर उभरा। समापन सत्र मे उत्कृष्ट शोध पत्रों की घोषणा की गई तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डा शीतल शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन अपने उद्देश्य की पूर्ति करते हुए  बिहार मे उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल परिवर्तन को लेकर एक नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने मे सफल रहा।

Related posts

कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिको के साथ लालकुआ, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में खरीफ फसलो धान, सोयाबीन, उडद/मूंग एवं गन्ना फसलो का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दुमका:पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु दुमका फॉरेस्ट डिविजन द्वारा पांच दिवसीय विशेष अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

झारखण्ड:अबुआ वीर अबुआ दिशोम एक महत्वपूर्ण अभियान : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 26वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment