RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा की बेटी मेधावी ने सीनियर नेशनल टेनिस में जीता स्वर्ण, मिशन फिजिकल अकादमी ने किया सम्मानित।

श्रीनगर में लहराया भोजपुर का परचम: मेधावी बनीं नेशनल टेनिस चैंपियन, अकादमी ने सरकार से माँगी आर्थिक मदद।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अप्रैल।मिशन फिजिकल अकादमी, आरा की पूर्व खिलाड़ी मेधावी कृति ने 22 वीं सीनियर नेशनल टेनिस चैंपियन टूर्नामेंट 2025-2026 की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विदित हो कि यह प्रतियोगिता पिछले छह माह से श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में संचालित हो रही थी। प्रतियोगिता में कुल 17 राज्यों की महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले में मेधावी ने फाइनल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके लिए मेधावी ने कठोर परिश्रम व अभ्यास किया। उसने आरा जैसे कस्बाई शहर में के जी रोड स्थित ‘आरा टेनिस क्लब’ में निरंतर अभ्यास किया। उनकी इस उपलब्धि पर आरा सहित बिहार के खेल जगत में काफ़ी हर्ष व्याप्त है। मेधावी कृति आरा के निकट सहेजनी गाँव की निवासी है।इनके पिता ललन प्रसाद एक निम्न-मध्यवर्गीय किसान हैं। मेधावी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल की है। मेधावी आरम्भ में आरा, रमना में संचालित ‘मिशन फिजिकल अकादमी’ की एथलीट रही है। मिशन फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर योगेंद्र पाण्डेय और अकादमी से जुड़े सभी प्रशिक्षकों ने मेधावी की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। इस खुशी में अकादमी की ओर से एक समारोह आयोजित कर मेधावी को चादर, प्रतीक चिन्ह और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर योगेंद्र पाण्डेय ने कहा कि अकादमी अपने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों और पूर्ववर्ती खिलाड़ियों के साथ है। हम हर जरूरतमंद खिलाड़ी के प्रशिक्षण में सहयोग करने के लिए सदैव खड़े मिलेंगे। मेधावी ने अकादमी और भोजपुर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रौशन किया है।हमें गर्व है। अब मेधावी टेनिस के अंतर्राष्ट्रीय सीनियर मुकाबले की तैयारी में जुट गई है। ऐसी स्थिति में हम सरकार से माँग करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी हेतु मेधावी का आर्थिक सहयोग करे।
इस समारोह में संजय कुमार सिंह, अभय विश्वास भट्ट, जद यू अध्यक्ष,विजय कुमार सिंह ,संजय सिंह, समाज सेवी, क्रिकेट कोच,एम के राय, दरोगा, सभी ट्रेनर तथा दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।

rktvnews

हर खेत को मिलेगा पानी, एक लाख करोड़ के बजट से संवरेगा एमपी का किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आवास न्याय सम्मेलन: 50 दिव्यांगों को मिला निःशुल्क सहायक उपकरण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाथ की डोली को दिया कंधा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के अंतर्गत ओडिशा में रामसर स्थल चिल्का झील में प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment