RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम के निर्देशन में आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, एलपीजी,पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)08 अप्रैल।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुदृढ़ बनी हुई है। आमजन को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अनुश्रवण, निरीक्षण एवं समन्वयात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वैशाली द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णतः संतोषजनक है। सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ताओं की मांग की निर्बाध पूर्ति की जा रही है। दिनांक 07 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 10,244 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो सामान्य आपूर्ति की स्थिति को दर्शाता है।
इसी प्रकार जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। वर्तमान में पेट्रोल 723 किलोलीटर एवं डीजल 939 किलोलीटर उपलब्ध है, जिससे परिवहन, कृषि एवं दैनिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो रही है।
जिला पदाधिकारी के स्पष्ट निर्देशानुसार गैस आपूर्ति प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया गया है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर भीड़ से बचाने के लिए बुकिंग के पश्चात होम डिलीवरी के माध्यम से सीधे घर तक सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं के हित में शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की पुनः बुकिंग समय-सीमा निर्धारित की गई है, ताकि सभी को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
डीएम के निर्देश पर कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस सख्ती का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 713 शिकायतों में से 678 का सफल निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष35 शिकायतों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।
इसके अतिरिक्त जिले में संचालित कुल 67 गैस एजेंसियों/वितरकों में से चयनित एजेंसियों पर विशेष जांच एवं निरीक्षण भी कराया गया है, जिसमे से 3 गैस एजेंसीयों पर आज छापेमारी /निरीक्षण किया गया जिससे आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित ईंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन विस्तार का कार्य भी तेजी से संचालित किया जा रहा है। अब तक 237शहरी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे एलपीजी पर निर्भरता में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएम वैशाली के निर्देश पर 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जहां आमजन अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06224-260233 / 260234 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
अंततः जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पूर्णतः निश्चिंत रहें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कर होम डिलीवरी सुविधा का लाभ उठाएं। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Related posts

महाकुम्भ नगर में हुआ 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन।

rktvnews

बलिया: जयंती पर याद किए गए पं जगदीश ओझा ‘सुन्दर’ जी।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की गई।

rktvnews

कुपोषण के खात्में के लिए थाली का हिस्सा बने मिलेट्स : डॉ. प्रेमचन्द बैरवा

rktvnews

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर क्यों चुप है?स्वास्थ्य विभाग:रघुपति यादव

rktvnews

राजस्थान:देश के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान का योगदान सर्वाधिक:ऊर्जा राज्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment