RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान।

दो प्रमुख मंदिरों को ₹6 करोड़ दान दिया।
राजराजेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अलग से ₹12 करोड़ दान देंगे।
गुरुवायूर में मंदिर के हाथियों की देखभाल प्रोजेक्ट को समर्थन।

मुंबई/महाराष्ट्र(मनोज कुमार प्रसाद)07 अप्रैल। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान मंदिर संरक्षण और पशु कल्याण से जुड़ी कई पहलों की घोषणा की। उन्होंने दोनों मंदिरों को कुल ₹6 करोड़ का दान दिया और राजराजेश्वरम मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई।
अनंत अंबानी ने उत्तर केरल के कन्नूर जिले के तलिपरंबा शहर में स्थित प्राचीन राजराजेश्वरम मंदिर को ₹3 करोड़ का दान दिया। मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए वे अतिरिक्त ₹12 करोड़ दान देंगे। इस योजना में मंदिर के ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम का पुनर्निर्माण भी शामिल है, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे और पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
इसके बाद अनंत अंबानी ने मध्य केरल के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए और मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया। उन्होंने मंदिर परंपराओं से जुड़े हाथियों के कल्याण के लिए अस्पताल, बिना जंजीर वाले आश्रय और आधुनिक देखभाल सुविधाएं विकसित करने की पहल को भी समर्थन देने की बात कही।
इन पहलों में हाथियों के लिए समर्पित अस्पताल, बिना जंजीर वाले आश्रय और आधुनिक देखभाल सुविधाएं विकसित करने की योजना शामिल है, ताकि पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं की मानवीय और वैज्ञानिक देखभाल सुनिश्चित की जा सके। यह पहल अनंत अंबानी की वन्यजीव संरक्षण परियोजना ‘वनतारा’ जुड़े व्यपाक उसके प्रयासों का हिस्सामानी जा रही है.

Related posts

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में बहादुरपुर के उघरा पंचायत में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) स्कीम की गर्वनिंग बोर्ड की बैठक !गोबर बैंक जैसी योजना पर विचार करें कृषि अधिकारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

पीईएसबी ने एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) के रूप में अजय कुमार शर्मा की संस्तुति की।

rktvnews

“घर-घर केसीसी अभियान”: मत्स्य किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिडाड और टोबैगो में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment