RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों से संवाद कर जानी समस्याएं।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 अप्रैल।जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से संचालित हो रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों—पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन—का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी ली। अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, जिस पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया, वहीं प्राप्त सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, अतः सभी संबंधित अधिकारी इसे पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Related posts

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

राजस्थान:100 सिटीज प्रोग्राम” पर केन्द्र व राज्य सरकार, एडीबी और विश्व बैंक के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किया मंथन, 4 दिवसीय राजस्थान दौरे का समापन ।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने छठ की दी शुभकामनाएँ , कहा संसार का अद्वितीय गर्व।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर गुरुग्रंथ साहब के दरबार में मत्था टेका।

rktvnews

Leave a Comment