RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू।

RKTV NEWS/नवादा ( बिहार)05 अप्रैल।जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नवादा डॉ. राज कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडर की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करें।
कंपनियों से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 13,001 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें एचपीसीएल के 3,037, बीपीसीएल के 7,366 एवं आईओसीएल के 2,598 गैस सिलेंडर शामिल हैं। यह उपलब्धता वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। दूरभाष संख्या 06324-212122 पर अब तक 254 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 219 का समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है।
साथ ही, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में विशेष धावा दल गठित किए गए हैं, जो नियमित रूप से गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुकिंग करें और संयम बनाए रखें।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी है चन्द्रभागा नदी के चैनलाइजेशन से संबंधित बैठक में हुई शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में एक पौधा लगाया; ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से संपूर्ण वन क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।

rktvnews

भोजपुर:चर्चित संगीत द्वारकों में बक्शी कुलदीप का नाम उल्लेखनीय।

rktvnews

एनटीपीसी ने फोर्ब्स की “द ग्लोबल 2000” शीर्ष कंपनियों की सूची में 52 स्थान ऊपर चढ़कर 433वां स्थान हासिल किया।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment