RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अप्रैल।आज कांग्रेस के जिला कार्यालय शहीद भवन आरा में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की 119 वीं जयंती समारोह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में धूम धाम के साथ मनाई गई।जिसमें सभी कांग्रेस जनों ने शिरकत कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बाबू जगजीवन राम से प्रभावित होकर भारतीय जीवन बीमा निगम के अवकाश प्राप्त विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार रविदास और उनके साथ दर्जनों लोगों को माला और अंगवस्त्र देकर जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ।सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीधर तिवारी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले योद्धा और भारत के उप-प्रधानमंत्री बने उनका जन्म 5 अप्रैल 1908 को बिहार के भोजपुर जिले के चंदवा गांव में एक साधारण दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा आरा टाउन स्कूल से प्राप्त की जगजीवन राम जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के बाद, जवाहरलाल नेहरू जी की अंतरिम सरकार में श्रम मंत्री के रूप में काम किया
जगजीवन राम जी ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जिनमें रेलमंत्री ,कृषि मंत्री ,रक्षा मंत्री उसके बाद उप-प्रधानमंत्री बनें
जगजीवन राम जी का निधन 6 जुलाई 1986 को हुआ था। उन्हें भारतीय समाज और राजनीति में दलित वर्ग के मसीहा के रूप में याद किया जाता है।इसलिए आज हम सभी कांग्रेस के समर्पित लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में पूर्व अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह पुर्व अध्यक्ष अशोक राम ,प्रदेश प्रतिनिधि एवं बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा ,अशोक यादव ,अरुण कुमार सिंह ,रजी अहमद, प्रमोद राय ,नागेन्द्र मिश्रा ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, साकेत तिवारी ,ब्रजेश यादव ,आनन्द तिवारी, मनु सिंह, शशि कांत तिवारी, सम्पत सिंह, राजेश कुमार गोलु ,अशोक सिंह, रविन्द्र कुमार ,सुर्य कुमार राम, अंजनी कुमार, कृष्णा सिंह,अरुण कुमार ,दिलिप कुमार, भारती लाल, बाबु साह, धनश्याम चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पांच सूत्री मांगों को ले राजद का हुआ एक दिवसीय धरना।

rktvnews

बागपत:संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 42 प्रकरणों में 13 का हुआ मौके पर निस्तारण।

rktvnews

कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर तीसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम 8 से 19 जनवरी, 2024 तक नई दिल्ली के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

rktvnews

चतरा:प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव में चतरा ज़िले के विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को रांची के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल के नेतृत्व में राजभवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment