RK TV News
खबरें
Breaking News

नीतीश पेंडेंट’ का ट्रायल हुआ पूरा, जल्द ही मिलेगी लोगों को सुविधा।

बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण में मौसम सेवा केंद्र के साथ हुई आपात बैठक।

RKTV NEWS/पटना (बिहार),19 मार्च।नीत, तीव्र, शक्तिशाली सुरक्षा कवच यानि ‘नीतीश पेंडेंट’ अब बड़े पैमाने पर जल्द ही लोगों के बीच होगा। जिससे लोग गर्मी, लू, भूकंप, बाढ़, ठनका, और तूफ़ान जैसी आपदाओं की पूर्व सूचना पाकर अपने जीवन को बचाने में सक्षम होंगे। यह बातें बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण की बैठक में मौसम सेवा केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ सी एन प्रभु ने कही। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश पेंडेंट’ आपदाओं की पूर्व चेतावनी जारी करने के लिए हर प्रकार से तैयार है। इसके लिए आवश्यक तकनीक तैयार कर ली गई है। मौसम सेवा केंद्र के निदेशक का प्रभार संभालने के बाद डॉ प्रभु ने नीतीश पेंडेंट को परीक्षण के उपरान्त सभी प्रायोगिक और तकनीकी जांच सफल पाया हैं और बिहार मौसम सेवा केंद्र हर संभावित आपदाओं के लिए राज्य भर में अब हम पूरी तरह लोगों को अलर्ट मैसेज भेजने के लिए तैयार है।
डॉ. प्रभु ने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण और आईआईटी पटना के संयुक्त प्रयास से ‘नीतीश पेंडेंट’ तैयार हुआ है। यह डिवाइस पहले बोल कर साथ में रंग बदल कर साथ ही साथ वाईब्रेट कर के अलर्ट मैसेज पहुंचाता है।
सदस्यों ने बताया कि ‘नीतीश पेंडेंट’ एक अत्याधुनिक उपकरण है जो बिहार में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उपयोग हो रहा है। इसका नाम NITISH (Novel & Intense Technological Intervention for Saving Human lives) है, जिसका हिंदी रूपांतरण नीत, तीव्र और शक्तिशाली जीवन सुरक्षा कवच (नीतीश) है। NITISH Pendant का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य आपदा के समय में लोगों की जान को बचाना है। यह डिवाइस वज्रपात, बाढ़, अत्यधिक गर्मी (लू), और शीतलहर जैसी आपदाओं में भी लोगों को चेतावनी देता है। यह दुनिया की पहली ऐसी डिवाइस है जो इतनी कारगर है। जब भी आपदा की सूचना आती है, यह डिवाइस उपयोगकर्ताओं को तुरंत अलर्ट करता है, जिससे वे सतर्क रह सकते हैं। यह शरीर की ऊर्जा से होता है। इस बैठक में सदस्य पी.एन. राय, मनीष कुमार वर्मा, कौशल किशोर मिश्र के अलावे प्राधिकरण के सचिव मीनेंद्र कुमार, वरीय सलाहकार डॉ अनिल कुमार, डॉ.बी के सहाय,अशोक कुमार और डॉ जीवन कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:पेंशन निधि विनायक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया अटल पेंशन योजना पर आउट रिच प्रोग्राम आयोजन।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन में बिहार की पहल सराहनीय : राज्यपाल

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 760 करोड़ रूपए की लागत से गांधीनगर नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

बक्सर:डी० के० काॅलेज, डुमराॅव में NCC द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:”राष्ट्रीय बालिका दिवस”पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment