RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में मखाना की खेती की हुई शुरुआत: कृषि वैज्ञानिक डॉ.शोभा रानी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के पहल से जिले में मखाना की खेती की शुरुआत की गई है। केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. शोभा रानी के मार्गदर्शन में केंद्र के जापानी फार्म, जहाँ जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, वहाँ प्रारंभिक तौर पर वर्तमान में लगभग 1 एकड़ क्षेत्रफल में मखाना की उन्नत प्रजाति ‘सबौर मखाना-1’ के बिचड़ा को तैयार कर रोपित किया गया है। यह बिचड़ा भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय किशनगंज/अररिया से मंगाया गया है।
डॉ.शोभा रानी ने बताया कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए जलजमाव वाले क्षेत्रों में मखाना की खेती एक वरदान साबित हो सकती है। पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती को अपनाकर मखाना का बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में जलजमाव वाले क्षेत्रों में मखाना की खेती की असीम संभावनाएँ हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा इस वर्ष की कार्ययोजना में किसानों के लिए मखाना उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। मखाना की खेती में मजदूरों को भी प्रशिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है।

Related posts

भोजपुर:डायबिटीज से आंख और किडनी होता है प्रभावित : डा के एन सिन्हा

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची पीरो, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यो के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का होगा पुर्ननिर्धारण।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन हेतु 523 पंचायतों के ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयकों का एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment