RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इंदौर:लोहे का सरिया गले में घुसने के बावजूद युवक की बचाई जान, एमवाय अस्पताल में सफल ऑपरेशन।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)02 अप्रैल।आनंद नगर, जिला खरगौन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम, जो पेशे से मिस्त्री है, एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। 01 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे कार्य के दौरान उसके गले में लोहे का सरिया घुस गया, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगौन से उसे तत्काल इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। एमवाय अस्पताल पहुंचने पर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपातकालीन सर्जरी की।
चिकित्सकीय टीम में डॉ. अविनाश गौतम, डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय, डॉ. रामेंद्र गुर्जर, सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुब्रजीत नायक सहित अन्य जूनियर डॉक्टर शामिल रहे। टीम ने कुशलता एवं तत्परता से ऑपरेशन कर युवक के गले से लोहे का सरिया सफलतापूर्वक निकाल दिया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। इस जटिल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी जैन एवं उनकी इमरजेंसी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

विश्व कप में भारत की जीत की जश्न के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मिली सेपक टकरॉ को जगह।

rktvnews

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 71वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगो को किया गया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर जिला कैट के जिला अध्यक्ष बने आलोक अंजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “नवीं साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप” में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment