RK TV News
खबरें
Breaking News

गयाजी: नगर निगम की पहल अनुकंपा के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति।

RKTV NEWS/गयाजी(बिहार)02 अप्रैल।नगर निगम गयाजी सभागार में गुरुवार को अनुकंपा के आधार पर एक युवती सहित कुल 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नगर निगम गयाजी द्वारा मृत कर्मियों के आश्रितों को राहत प्रदान करते हुए उन्हें सफाई जमादार पद पर स्थायी नियुक्ति दी गई। नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में संजय कुमार, कुमारी रेनु, शंकर कुमार, महेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार, विनोद राम, रुस्तम कुमार, दीपक कुमार एवं हर्ष राज शामिल हैं।
इस अवसर पर मेयर गणेश पासवान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय योगदान दें।
इस मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार, दीपक चंद्रवंशी, डिम्पल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

झारखंड में मतगणना की तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणना : के रवि कुमार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 मार्च 26

rktvnews

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

भोजपुर:भूमि अधिग्रहण संबंधी कानूनी जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत में ‘बर्तन बैंक’ पहल की शुरुआत, गांव ग्वालिखेड़ा से की जो विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ी है इस पहल से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment