RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर आलोक रंजन को दी भावभीनी विदाई।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)02 अप्रैल। जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन के जोधपुर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविन्द्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, मेघवाल, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक रंजन के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली तथा उन्होंने संवेदनशील और जनहितकारी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।
समारोह में अंशुल आमेरिया, तहसीलदार मुकेश इनानी, रजनीश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास सहित कलेक्ट्रेट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि चित्तौड़गढ़ की धरती शक्ति और भक्ति की नगरी है। यहाँ कार्य करते हुए उन्हें अलग ही आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्टाफ की कार्यशैली, सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
तत्पश्चात सुखद सेवा संस्थान एवं जिला क्लब संस्थान के सदस्यों ने जिला कलक्टर को भावभीनी विदाई दी।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा भीम संसद रथ को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:नृत्य शिक्षिका आदित्या बिहार दिवस समारोह में हुई सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

किशोर मकवाना ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

आईआरईडीए ने अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ दर्ज किया, एनपीए 1 प्रतिशत से नीचे रहा और बैंकिंग-एनबीएफसी क्षेत्र में सबसे तेज़ परिणामों के साथ बेंचमार्क स्थापित किया।

rktvnews

दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का कुल औसत मतदान 57.39 प्रतिशत हुआ।

rktvnews

Leave a Comment