RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली के नजफगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) अस्पताल का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/26 अक्टूबर।“ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) ” का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रवेश साहब सिंह, (सांसद,पश्चिमी दिल्ली) की उपस्थिति में नजफगढ़, दिल्ली में किया।
सभा को संबोधित करते हुए, डॉ मांडविया ने कहा, “आज, हम माननीय प्रधानमंत्री की सच्ची भावना के साक्षी हैं जिनकी बुद्धिमत्ता ने नजफगढ़ के लोगों के लिए इस विश्व स्तरीय अस्पताल को संजीवनी के रूप में उपलब्ध कराया है। हमारी सरकार ने समग्र दृष्टिकोण के साथ काम करना शुरू किया और पहली बार प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य और विकास के बीच सही अर्थों में संबंध स्थापित किया।” “ऐसा इसलिए किया गया ताकि जब हम अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएं, तब तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके। आज सबसे गरीब नागरिक को भी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है और किसी भी गरीब व्यक्ति को सस्ती स्वास्थ्य सेवा की कमी के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए”।
इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की उपलब्धता किसी भी सतत विकास का आधार बिन्दु है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का चिकित्सा विज्ञान में एक लंबा इतिहास है। हमारे गहरे निहित सेवा धर्म में, “बीमारियों से मुक्ति ही अंतिम नियति और अच्छा स्वास्थ्य अन्य सभी समृद्धियों को प्राप्त करने का आधार माना गया है।”इसके लिए सदा हमें अपनी संस्कृति को पुनः जीने और “आरोग्यम परमं भोग्यम् स्वास्थ्य सर्वथा साधनम्” में विश्वास के सही मार्ग पर रखा गया है।
सभी को अच्छा स्वास्थ्य तंत्र प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, डॉ मांडविया ने कहा, “यह अस्पताल सभी स्थानीय आबादी, विशेष रूप से समाज के कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य तक उनकी पहुंच की समस्या का समाधान करेगा। नजफगढ़ में इस अस्पताल की स्थिति इसे आसपास के 73 गांवों में रहने वाली 13.65 लाख की आबादी को सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।”उन्होंने कहा “कई नैदानिक और रेडियोलॉजिकल सुविधाओं सहित चिकित्सा, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, ईएनटी, नेत्र विज्ञान, रक्त बैंक आदि की सेवाओं का प्रावधान यह सुनिश्चित करेगा कि नजफगढ़ के हमारे भाइयों और बहनों को डोरस्टेप सेवाओं की कमी के कारण परेशानी नहीं होगी और यह विश्व स्तरीय सुविधाओं के प्रावधान के माध्यम से हमारे लोगों के जीवन को बहुत आसान बनाएगा”,
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में आयुष सेवाओं की उपलब्धता भारत की समग्र एकीकृत स्वास्थ्य सेवा के सिद्धांत का पालन करता है। “हमने देश में कुशल चिकित्सा पेशेवरों के एक बड़े समूह की उपलब्धता सुनिश्चित की है। हमारी सरकार ने पीएम जन औषधि योजना की क्रांति के माध्यम से सभी तक दवाओं की पहुंच को सुनिश्चित किया है और आवश्यक दवाओं की संशोधित राष्ट्रीय सूची में 384 दवाओं को जोड़ा है”। उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना के कारण, सर्वोत्तम और किफायती स्वास्थ्य सेवा अब गरीबों की पहुंच में है।
प्रवेश साहेब सिंह ने कहा कि आरएचटीसी अस्पताल लंबे समय से नजफगढ़ के लोगों का सपना रहा है। उन्होंने इसे पूरा करने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आरएचटीसी को मूल रूप से 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में इसकी क्षमता 163 बिस्तरों तक बढ़ा दी गई।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा की।

rktvnews

69 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न!जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण विभिन्न परीक्षा केंद्रों का करते रहे निरीक्षण।

rktvnews

एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल के 10 वी और 12 वी में सर्वोच्च अंक वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:धर्म ही जीवन का आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन किया।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment