RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा शहर में एक निगम एक टैक्स वसूली की मांग पर टेम्पो, ई-रिक्शा युनियन का डीएम के समक्ष धरना प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।बिहार राज्य टेम्पो, ई-रिक्शा ,ठेला चालक युनियन के बैनर तले आज जिला पदाधिकारी के समक्ष जेपी स्मार्क के पास धरना दिया गया.यह धरना 12 सूत्री मांगों के समर्थन में था जिसमें प्रमुख मांगे टेम्पो, ई-रिक्शा चालकों से अवैद्य टैक्स वसूली पर रोक लगाने,आरा शहर में एक निगम एक टैक्स ( चूंगी ) लगाने तथा जबरन कई तरह के रसिद का काटना बंद करने,आरा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक,आरा नगर के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण ,आरा शिशमहल चौक पर टेम्पो, ई-रिक्शा का स्टैंड देने,आरा नगर में वन वे कानून की कड़ाई से पालन होने तथा इसका उलंघन करने वाले अधिकारियों व बड़े रुसुख वाले लोगों पर कार्रवाई करने संबंधी थी।
विदित हो की आज टेम्पो ई-रिक्शा चालक संघ ने हड़ताल का आह्वान किया था जिससे आज आरा नगर में टेम्पो ई-रिक्शा का परिचालन नहीं हुआ.टेम्पो ई-रिक्शा चालक टेम्पो ई-रिक्शा को बंद कर बड़ी संख्या में धरना में शामिल हुए.
जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना का संचालन टेम्पो ई-रिक्शा चालक संघ के सचिव किरण प्रसाद ने किया.धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर निगम आकंठ भ्रष्टाचार में डुबा हुआ है.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा मेयर और आयुक्त ठेकेदार के सांठगांठ से टेम्पो ई-रिक्शा चालकों से अवैद्य तरिके से जबरन चूंगी वसूली जाती है.भाकपा माले नेता ने इस पर रोक लगाने की मांग की तथा आरा शहर के सभी जर्जर सड़कों के निर्माण पर जोर दिया.तथा वन वे कानून को सख्ती से पालन करने की मांग की तथा इसका उलंघन करने वाले अधिकारियों व रुसुखदार लोगों पर कार्रवाई हो।
क्यायुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह धरना मजदूरों के ब्लैक डे पर भी आयोजित था.जिसमे देश के मजदूर संगठन ने चार श्रम कोड कानून लागू करने के नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसले के विरोध में भी आयोजित था.
टेम्पो, ई-रिक्शा चालकों के धरना को संबोधित करते हुए टेम्पो ई-रिक्शा चालक संघ के सचिव किरण प्रसाद ने जिला प्रशासन से मांग की कि शिशमहल चौक स्थित पुराने टमटम पड़ाव की जगह टेम्पो ई-रिक्शा स्टैंड दी जाय.किरण प्रसाद ने कहा कि टेम्पो ई-रिक्शा चालकों के मांग को स्वीकार नहीं किया गया तो हम प्रशासन की निन्द हराम कर देंगे.
धरना स्थल पर आकर जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि के बतौर D.C.L.R ने मांग पत्र लिया तथा उन्होंने कहा कि आप लोगों की मांग पर विचार किया जाएगा.
धरना में प्रमुख लोगों में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, टेम्पो ई-रिक्शा चालक संघ के सचिव किरण प्रसाद, जिला कमेटी सदस्य रौशन कुशवाहा, युवा नेता राजा कुमार,राजु खान, उमेश कुमार सुमन, बालमुकुंद चौधरी, रामचंद्र प्रसाद,मो.चुन्नु,भोला जी, सुनिल कुमार, विजय प्रसाद,अजय सिंह,मुसा, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले जिला पदाधिकारी एवं उपविकास आयुक्त ने किया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

रांची:हर हर महादेव के उद्घोष के साथ रवाना हुई कुंभ स्पेशल।

rktvnews

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को रद्द करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा पवित्र अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:संगठन विरोधी कार्यों से अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को राष्ट्रीय संरक्षक ए सी भटनागर ने हटाया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment