RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:श्रद्धालुओं के सुविधा व सहयोग के अनुरूप बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं को करें सुदृढ़:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 मार्च।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक का आयोजन किया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण और क्राउड मैनजेमेंट को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में असुविधा न हो। आगे बैठक के दौरान मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई व्यवस्था के अलावा फुट ओवर ब्रिज के मजबूतीकरण को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता की टीम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ, प्रांगण में जल का छिड़काव, पेयजल सुविधा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे बैठक के दौरान नेहरू पार्क व शिवराम झा चौक समीप बहुउद्येशीय शौचालयों के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि बहुउद्येशीय शौचालयों का निर्माण कराया जा सके। साथ ही बहुउद्येशीय शौचालयों में पुरूष व महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानागार की ईकाईयां व जलापूर्ति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उपायुक्त ने अतिक्रमण की वजह से श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा एवं अव्यवस्था को देखते हुए बाबा मंदिर को जोड़ने वाले सभी सम्पर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों, दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला परिषद के अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल में रोगियों से भेंट की,विश्रामालय में रोगियों और उनके परिजन से मिल कंबल प्रदान किया।

rktvnews

बक्सर:जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान ही मकसद : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपायुक्त की बड़ी पहल, आपदा मित्र प्रशिक्षण का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

29,273 जालीफर्में संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी में शामिल मई 2023 से देश भर में जीएसटी द्वारा गैर-मौजूद करदाताओं के खिलाफ लगातार अभियान में 44,015 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई; 121 गिरफ्तार

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने को ले राजद नेताओं ने दिया धरना।

rktvnews

बागपत:निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि, उप मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment