RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बार एसोसिएशन में मॉड्यूल रूल का खुलेआम उल्लंघन,तत्काल हो चुनाव: विद्या निवास सिंह

पूर्व बार एसोसिएशन महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह
अधिवक्ताओं ने लिखा स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन को पत्र,बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की जताई आशंका, चुनाव की लगाई गुहार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मार्च। भोजपुर जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह के नेतृत्व में बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना के चेयरमैन को भोजपुर जिला बार एसोसिएशन के नए सत्र के चुनाव करवाने संबंधी एक लिखित आवेदन को प्रेषित किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व जिला बार एसोसिएशन महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने बताया है कि उक्त आवेदन के माध्यम से 216 अधिवक्ताओं ने अपने हस्ताक्षर कर नए सत्र के चुनाव में हो रही देरी पर चिंता जाहिर करते हुए तत्काल चुनाव कराने की गुहार लगाई है।
अधिवक्ताओं ने दिए गए आवेदन में स्टेट बार काउंसिल के मॉड्यूल रूल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए वर्तमान सत्र के अध्यक्ष और महासचिव पर गंभीर वित्तीय अनियमितता की आशंका को जाहिर किया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि विगत 2 वर्षों के कार्यकाल में वर्तमान संघ के पदाधिकारियों द्वारा मॉड्यूल रूल का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। अधिवक्ताओं का आरोप है की नियमानुसार संघ के आय को प्रतिदिन बैंक में जमा करने का प्रावधान है ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता न हो और संघ का लेखा जोखा वास्तविक रूप से मॉड्यूल रूल के पालन अनुसार सार्वजनिक रहे।लेकिन इसका पालन नहीं किया गया है साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों के समक्ष भी इसे प्रस्तुत नहीं किया गया है।
अधिवक्ताओं ने वर्तमान संघ के पदाधिकारियों द्वारा आवेदन में संघ संबंधी आय को अपने अनुसार रख और खर्च करने की कार्यवाही पर किसी बड़ी वित्तीय गड़बड़ी होने की आशंका को भी जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि इसी कारण सारे नियमों का उल्लंघन कर सत्र के चुनाव में देरी की जा रही है ताकि सभी वित्तीय अनियमितताओं की लिपा पोती की जा सकें।
अधिवक्ताओं ने इस आवेदन के माध्यम से राज्य बार काउंसिल चेयरमैन से यथा शीघ्र उक्त बातों पर विचार करने और संघ के नए सत्र के चुनाव के घोषणा की गुहार लगाई है।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सम्बंधित जिला शिक्षा समिति की बैठक की सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री श्री वॉट के बीच बैठक।

rktvnews

उमर खालिद, शरजील इमाम पर विपक्ष को रुख तय करना चाहिए।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने की रामगंजमंडी के श्री गायत्री मंदिर में सफाई।

rktvnews

Leave a Comment