RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

सुप्तावस्था में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर मे सुप्तावस्था में एक व्यक्ति को विषैले सर्प ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के निवासी स्व नंदकिशोर चौबे के 45 वर्षीय पुत्र पवन कुमार चौबे हैं। बताया जाता है कि पवन कुमार चौबे शनिवार की रात में छत पर सोये हुए थे। सुप्तावस्था मे ही विषैले सांप में उन्हें डंस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए सती स्थान उत्तर प्रदेश समेत अस्पताल ले गए। परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक पवन कुमार चौबे के शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। अचानक आए इस विपत्ति से परिजन सदमे में है। परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पवन कुमार चौबे को तीन पुत्रियां हैं। वार्ड पार्षद संजय कुमार चौबे, अरुण कुमार चौबे, पिंटू पांडे, अंकित पांडे, सुकेन्द्र मिश्रा उर्फ ढुन्ना पंडित,धर्मेन्द्र मिश्र उर्फ बुल्लू पंडित समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर जाकर दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढाढस बंधाया तथा मृतक के परिजनों को सरकार से तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 26 दिसंबर 25

rktvnews

रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा एक्सटेंशन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बिलौटी मे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

rktvnews

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

rktvnews

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

Leave a Comment