RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गृह विभाग में आयोजित “महिला सुरक्षा” विषयक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सम्पन्न।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)22 मार्च।अभियोजन निदेशालय (गृह विभाग), बिहार पटना के सभा कक्ष में “महिला सुरक्षा” विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण शनिवार को सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल 25 (पच्चीस) अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा० अजय कुमार, शैक्षणिक संकाय, CNLU, रंजीत शंकर प्रसाद, मुख्य विधि पदाधिकारी, गृह विभाग. बिहार थे।
सुधांशु कुमार चौबे, विशेष सचिव-सह-प्रभारी निदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार, पटना, धर्मेश कुमार, उप निदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार, डा० रविकान्त देव, उपनिदेशक-सह-सत्र समन्वयक, अभियोजन निदेशालय, बिहार तथा उपस्थित अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, सामुहिक तस्वीर एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक,राजेश कुमार, सहायक अभियोजक, सीमा शर्मा, अभियोजन पदाधिकारी, रागिनी कुमारी, अभियोजन पदाधिकारी, नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी,रंजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, आलोक कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी तथा ईशाद आलम, प्रोग्रामर, एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

अयोध्या: उच्च आध्यात्मिकता से डिजिटल उत्कर्ष तक।

rktvnews

भोजपुर: व्यवहार न्यायालय आरा में स्थायी लोक अदालत का किया गया गठन,निःशुल्क होंगे वादों के निपटारे।

rktvnews

जनजीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण संबंधी तैयारियों की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा अनिवार्य वार्षिक भौतिक सत्यापन।

rktvnews

भोजपुर : ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

पुनीत सागर अभियान : एनसीसी कैडेटस ने लोगो को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

rktvnews

Leave a Comment