RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राज्य सरकार की योजनाएं आमजन को राहत प्रदान करने में कारगर साबित – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री -अलवर में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण -जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना

जयपुर/राजस्थान 25 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेकर एवं योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने का निरन्तर सकारात्मक प्रयास कर रही है।
मंत्री जूली ने शनिवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम माचडी एवं सारंगपुरा में पहुंचकर महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सरल बनाया जाए। उसे अपने परिवार के पालन पोषण करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रदेशवासियों को लाभांवित कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शनिवार को अलवर के मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
जनसुनवाई में आए फरियादियों ने विद्युत, पेयजल आदि से संबंधित परिवेदनाएं मंत्री जूली को सौंपी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के काम किसी भी सूरत में नहीं रूकें, आमजन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण हेतु पारदर्शिता व निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। जूली ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिल सके इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है।

Related posts

नवादा:स्वीप के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के अंतिम दिन 43 अभ्यर्थियों ने भरे 71 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

सिर्फ कैलेंडर के बदलने से नहीं बदलेंगे हालात।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण,व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर पर हुआ प्रतियोगिता, शुभकामना के साथ प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित ने किया पुरस्कृत।

rktvnews

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment