RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

साम्प्रदायिक मेल

फोटो सौ: सोशल मीडिया

साम्प्रदायिक मेल

हे अली, बजरंग बली, जय गुरु, जय-जय गिरिजा; झट-पट रोको खलबली सब जग है तूने सृजा ।
लाल लंगोटी, काली टोपी, गले क्रास या कमर कृपाण; विष का वृक्ष है किसने रोपा, सभी एक हैं, करें एक दूजे का सम्मान ।
धरती का आकार गोल है, सब राहें, बिन्दु पर मिल के रहेंगे; शंखनाद या बाँग, वाहे गुरु या घंटानाद, सब मिलकर बस, अनहद् नाद् रहेंगे ।
पकड़े राह हम दया धर्म का, तज कर निज अभियान; ग्रहण करें हम, तजना क्या-क्या, बस सुख का एक निदान ।
रचनाकार: डॉ कृष्ण दयाल सिंह

(उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की पांचवीं रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395)

Related posts

बिहार उत्सव 2025: दिल्ली में दिखेगी बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

राजस्थान :नये कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं – व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सभी के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के आधार पर बनाये गये :मुख्य सचिव

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एक दिवसीय रोजगार सह मार्ग दर्शन मेले में एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कोशी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment