RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:स्व.रमेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्राचार्या प्रो कनकलता ने किया उद्घाटन,बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 84 रनों से विजयी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।महाराज कालेज के खेल मैदान पर आयोजित तृतीय स्वर्गीय रमेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज की प्राचार्या डॉ कनक लता कुमारी, दिवंगत रमेश के पिता अशोक कुमार गोप,बडे भाई शत्रुघ्न,मनोज पांडेय पूर्व अध्यक्ष भोजपुर जिला क्रिकेट संघ,विनित कुमार राय सचिव भोजपुर जिला क्रिकेट संघ,अरुण कुमार राय,डॉ रवि कांत , डॉ विजेंद्र कुमार, शैलेंद्र शाही, यशवंत सिंह पी टी आई, महाराज कालेज ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। कालेज की प्राचार्या डॉ कनक लता कुमारी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने दिवंगत रमेश को याद करते हुए दो मिनट का मोन रखने के बाद उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करें श्रद्धांजलि अर्पित किया। रमेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बिहिया क्रिकेट अकादमी बनाम आरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।आरा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का निर्णय लिया। बिहिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 177 रन बनाए।
बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशिष ने तीन विकेट,हिदयानंद और शिवम को दो दो विकेट,मो कैफ और विशाल को एक एक विकेट प्राप्त हुआ।इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 84 रनों से इस मैच को जीतकर कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।इस मैच के अम्पार गुलशन और सागर तिवारी थे। स्कोरिंग की भूमिका रिषभ ने निभाई।इस मैच के मैन ऑफ द मैच आशिष कुमार को चुना गया।मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर उमेश कुमार अशोक कुमार ने संयुक्त रुप से प्रदान किया गया।
इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर अशिष कुमार,रवि कुमार, संजय कुमार, अजित कुमार, आशिष रौशन,सोनू,चन्दन,अमन, आयुष,पंकज, रोचक,प्रिंश,प्युष अभय,आकाश आदि उपस्थित थे।
संयोजक अभिषेक रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता भोजपुर जिला के कुल आठ क्लब को इंट्री दिया गया है। प्रतियोगिता के सह संयोजक दिपू और आंचल ने बताया की विजेता टीम को 21000 और उपविजेता को 11000 रुपए का नगद पुरस्कार राशि दिया जाएगा।

Related posts

भोपाल:सीवर सफाई और कचरा संग्रहण के कार्य में लापरवाही न बरतें – ऊर्जा मंत्री तोमर

rktvnews

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के तत्वावधान में “स्वच्छता रैली” और “स्वच्छता अभियान” का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी।

rktvnews

पटना: 12 सितम्बर को भव्य रूप से “बिहार सरस मेले” का होगा शुभारंभ,महिला उद्यमियों की सफलताओं की दिखेगी तस्वीरें।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह।

rktvnews

Leave a Comment