RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से कराया जाएगा लाभान्वित।

जिला पदाधिकारी करेंगे शुभारंभ।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण) 11 मार्च।जिले के बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आगामी 12 मार्च को “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, आरटीपीएस, राजस्व, जीविका, आईसीडीएस, सहकारिता, श्रम संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, डीआरसीसी, विद्युत तथा उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पहल से आम लोगों को प्रखंड व जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर शीघ्रता से संभव हो सकेगा।

Related posts

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी मैच का करेगा आयोजन।

rktvnews

मां की हत्या में पुत्र गिरफ्तार!मामला करनामेपुर ओपी थाने क्षेत्र का।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:21 नवंबर 23

rktvnews

इंदौर में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

ज्येष्ठ(वयोवृद्ध) मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।

rktvnews

आरईसी की सहायक कंपनी आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान से नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए एसपीवी को पावरग्रिड को सौंप दिया।

rktvnews

Leave a Comment