RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष जोर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति, गुणवत्ता तथा उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन भोजपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:बिहार सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन,ई-ऑफिस और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 अक्टूबर 26

rktvnews

देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए सुधार उपाय।

rktvnews

प्रमोद कुमार राय नोटरी के रूप में किए गए नियुक्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment