RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने हेतू भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू! विधायक राकेश रंजन ने की बिहार विधान सभा मे मांग।

शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा (फाइल फोटो)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)10 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश रंजन द्वारा बिहार विधान सभा मे शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने की मांग पर शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने हेतू भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विदित हो कि विधायक राकेश रंजन ने बिहार विधान सभा मे तारांकित प्रश्न के माध्यम से शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है तथा यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक ने  प्रशाखा पदाधिकारी, बिहार विधान सभा, सचिवालय, पटना को उनके ऑनलाइन तारांकित प्रश्न संख्या 18/02/3453 के आलोक में लिखा है कि नगर पंचायत शाहपुर द्वारा शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड के निर्माण हेतू जमीन चिन्हित किया जा रहा है। विधायक राकेश रंजन ओझा द्वारा क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतू मांग किये जाने तथा आवाज उठाये जाने पर उनके समर्थकों तथा लोगों ने बधाई दिया है।

Related posts

भारत सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने को योजनाएं लागू की।

rktvnews

गढ़वा :समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

विश्व पटल में मानसखंड देगा कुमाऊं को अपनी अलग पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

हरियाणा:देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

rktvnews

बेतिया:सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment