RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दे दी है।
तमिलनाडु में मंदिरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मदुरै स्थित मदुरै हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और पर्यटन एवं तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान होता है।
मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप है।

Related posts

डेंगू से बचें और शहर को बचाएं:न्यायाधीश मितु सिंह

rktvnews

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

अनमोल सिनेमा पर देखिए फिल्म ‘सर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, मंगलवार 18 नवंबर शाम 5:30 बज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जनवरी 26

rktvnews

हिंद महासागर का जहाज सागर थाईलैंड के फुकेट से रवाना हुआ।

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि वसूल करने के लिए विशेष अभियान,लाखों रुपये का बकाया होने पर ट्राइकोन पार्क कालोनी की गई कुर्क।

rktvnews

Leave a Comment