RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया महिला दिवस आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “फिट इंडिया महिला दिवस 2026” का आयोजन खेल भवन एवं वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, में विभिन्न खेल प्रतियोगिता से हुआ।कार्यक्रम के दौरान ऊँची कूद, लंबी कूद, दौड़, योगा, वेट लिफ्टिंग तथा मैराथन दौड़ जैसी खेल गतिविधियों में बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना रहा।खेल गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनती हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, शशि शेखर,जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघों के सदस्य सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

भोजपुर:सुरमयी शाम में स्वर लय ताल की सरिता हुई प्रवाहित।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत दिवस पर श्लोक पाठ में विजयी छात्राएं प्राचार्या प्रो मीना कुमारी द्वारा पुरस्कृत।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों व शहरों में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:जिले की बैंकों के कारोबार के समय में परिवर्तन।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार के लखीसराय में पावर ग्रिड सब-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी।

rktvnews

चतरा:उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई, अधिकारियों एवं कर्मियों ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment