RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का उदघाटन मंडल से श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर द्वारा किया गया।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत रविवार को जिले के तीन मंडलो से हुआ।संदेश उतरी मंडल में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण अभियान का उदघाटन किया।वही आरा पूर्वी ग्रामीण मंडल मे बिहार सरकार के श्रम मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर ने प्रशिक्षण अभियान का उदघाटन किया।सात विभिन्न विषयो मे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा वतौर वर्ग शिक्षक के रूप मे बूथ,शक्तिकेन्द्र और मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं को प्रशिक्षण दिया गया जो चौबीस घंटे के लिए रात्रि प्रवास भी शामिल है।
संदेश उतरी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,धीरेन्द्र सिंह,प्रांतीय नेता सीडी शर्मा, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना राजवंशी एवं वैजनाथ उपाध्याय ने लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकताओं में उत्साह दिखाई दिया एवं सभी वर्ग मे शांतिपूर्वक एवं ध्यानपूर्वक बूथ स्तर से मंडल स्तर तक कार्यकताओं ने प्रशिक्षण लिया।
संदेश उतरी मंडल मे मंडल अध्यक्ष विपिन विश्वास, आरा पूर्वी ग्रामीण मंडल मे मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,पश्चिमी आरा ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष राँबिन कुशवाहा के देख रेख मे प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी ने योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन का किया सघन निरीक्षण

rktvnews

गढ़वा:ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपायुक्त ने किया आदेश जारी।

rktvnews

भोजपुर: बहोरनपुर थानाध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामना।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

rktvnews

इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment