RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:महिला दिवस पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च। रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में किया गया ।इस अवसर पर भोजपुर यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी की टीम तथा क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर की टीम के बीच मैच हुआ जिसमें क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुरी की टीम रन से विजई हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी रूपा कुमारी उपस्थित रहीं।सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
संस्था के निर्देशक कुमार मंगलम ने महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामना दी तथा कहा कि आप शक्ति के रूप है और आज महिलाएं हर जगह हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सदस्य कुमार प्रतीक ने किया। इस अवसर पर भी भोजपुरी यूनाइटेड क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल सिंह, कुमार विजय कोच क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर विकास कुमार, रोशन कुमार ,मृत्युंजय कुमार ,कुणाल सिंह ,उत्सव राठौर ,रजनीश पाठक, मिथिलेश कुमार , सुशील कुमार तथा अन्य बहुत से लोग उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 26

rktvnews

रामास्तुति..! : अनिल कुमार

rktvnews

भोजपुर:नशा मुक्त भारत अभियान के वर्षगांठ पर बोलें डीएम नशे की बुराइयों से दूर रहने की जरूरत।

rktvnews

देवघर:जिला स्तरीय वैक्टर जनित रोग – मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानीज इंसेफेलाइटीस (दिमागी बुखार) और कालाजार नियंत्रण से संबंधित सीएचओ का एक दिवसीय रिओरिएंटशन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

डीएमएफटी व विशेष केन्द्रीय सहायता मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के हित में विभिन्न संस्थानों का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment