RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:महिला दिवस पर बेटियों की दौड़,मझौलिया में होगा ‘ASMITA’ खेल महोत्सव।

एथलेटिक्स के साथ टग ऑफ वॉर और फन एक्टिविटीज का भी होगा आयोजन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)07 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2026 को जिले में बेटियों और महिलाओं की खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से विशेष खेल आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत, पश्चिमी चम्पारण एवं Sports Authority of India के संयुक्त सहयोग से ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत एकदिवसीय एथलेटिक्स एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम Khelo India योजना के Sports for Women घटक के तहत आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में आज समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेरा युवा भारत की उप निदेशक रश्मि सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाना है।
उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जिले की ज्यादा से ज्यादा बेटियां और महिलाएं इसमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, रामदयाल सिंह उच्चतर प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, अमवा मझार (प्रखंड-मझौलिया) में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए टग ऑफ वॉर तथा अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, जिससे प्रतियोगिता का माहौल उत्साहपूर्ण और रोचक बनेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों— अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से ऊपर में आयोजित की जाएगी, जिससे अलग-अलग आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

रिपोर्टिंग समयः प्रातः 08:30 बजे

पंजीकरण का समयः प्रातः 09:30 बजे तक

कार्यक्रम का समयः प्रातः 10:00 बजे से

प्रतियोगिताओं का विवरण (केवल बालिकाओं/महिलाओं हेतु):

100 मीटर दौड़
200 मीटर दौड़
400 मीटर दौड़

प्रत्येक इवेंट में प्रति आयु वर्ग अधिकतम 128 प्रतिभागियों (प्रतियोगिता में अनुमानित 1000 प्रतिभागी) की सहभागिता का प्रावधान है।

आयु वर्ग: अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर

प्रतियोगिताएं हीट, सेमीफाइनल एवं फाइनल प्रारूप में संपन्न कराई जाएंगी ताकि प्रतियोगिता का संचालन निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज

पंजीकरण mybharat.gov.in अथवा https://nsrs.kheloindia.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आयु सत्यापन हेतु प्रतिभागियों को निम्र दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा –

आधार कार्ड (प्राथमिकता)
राज्य/केंद्र सरकार द्वारा निर्गत जन्म तिथि प्रमाण पत्र
कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र
साथ ही आयु, वजन एवं लंबाई का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।

पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र

सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को ASMITA पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कुल 27 पदक (3 इवेंट 3 आयु वर्ग 3 विजेता) का प्रावधान है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी राकेश कुमार सहित जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में दिलाई गई शपथ।

rktvnews

02 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा डी.एम. ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाने का दिया निर्देश।

rktvnews

बक्सर: बिहार एंड झारखंड डायरेक्ट्रेट साइकिल रैली का किया गया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी की वार्षिक बैठक संपन्न।

rktvnews

पटनावासी सजग होकर मतदान करने का रिकॉर्ड करेंगे स्थापित:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

Leave a Comment