RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)23 फरवरी।नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित समयावधि में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय तक कुल 68.88प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिला, पुरुष एवं युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।
निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी तेज , जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 24 कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिपरजॉय तूफान से बचाव हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना।

rktvnews

हनुमानगढ़:श्रीगंगानगर सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

नमामि गंगे द्वारा दिल्ली में यमुना तट और गंगा बेसिन में गंगा घाटों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मन,वचन और श्रवण की पवित्रता से जीवन धन्य हो जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment