RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा–माले का तीसरा प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न।

बड़हरा के सरैया स्थित कॉ. शिवजी चौधरी–कॉ. हरिबिंद सभागार (बजाज सभागार) में हुआ सम्मेलन।

13 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन, कॉमरेड नंदजी पुनः प्रखंड सचिव चुने गए।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फरवरी। रविवार को भाकपा–माले बड़हरा प्रखंड का तीसरा प्रखंड सम्मेलन बड़हरा के सरैया स्थित कॉ. शिवजी चौधरी–कॉ. हरिबिंद सभागार (बजाज सभागार) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन की शुरुआत कॉमरेड किशुन पासवान द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके पश्चात पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य एवं केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉमरेड अभ्युदय ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया।
सम्मेलन जिला कमिटी सदस्य एवं पर्यवेक्षक कॉमरेड भोला यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। विदाई कमिटी के सचिव कॉमरेड नंदजी ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर 25 प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया।

सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया तथा कॉमरेड नंदजी को पुनः प्रखंड सचिव चुना।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि बड़हरा का यह प्रखंड सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में फासीवादी ताकतों का हमला अपने चरम पर है। इसके खिलाफ लोकतंत्र और संविधान बचाओ की लड़ाई लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं, लेकिन चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लेकर जो भ्रम था, वह चुनाव बाद पूरी तरह टूट गया। बिहार में भी यूपी मॉडल की तर्ज पर बुलडोजर राज लागू किया गया है, जिसमें दलितों और गरीबों के घर-दुकानों को उजाड़ा जा रहा है।
कॉमरेड स्वदेश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी देने वाले मनरेगा कानून को खत्म करने पर आमादा है। दूसरी ओर नौजवानों की बेरोजगारी आज अपने सबसे खराब दौर में पहुंच चुकी है। राज्य में महिलाओं पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में पटना में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट तो ले लिए गए, लेकिन जनता की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आए। बुलडोजर राज में आम लोगों पर हमले तेज हुए हैं, जिनके खिलाफ संघर्ष को और तेज करना होगा। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जन आंदोलनों को धार देने का आह्वान किया।

सम्मेलन को केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड अम्भ्युद ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन ने जनता से जुड़े सवालों पर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने का प्रस्ताव पारित किया। इसमें वासगीत पर्चाधारियों को जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने, शौचालय से वंचित गरीब परिवारों को शौचालय, पक्का मकान और राशन कार्ड दिलाने, बाढ़ पीड़ितों की सूची में नाम जोड़वाने और बाढ़ राहत राशि 20 हजार रुपये करने के लिए संघर्ष का निर्णय लिया गया।
साथ ही बंद पड़े सभी स्टेट बोरिंग को चालू कराने, बटाईदार किसानों को पहचान पत्र, खाद-बीज और फसल क्षतिपूर्ति दिलाने, गंगा नदी के कटाव से प्रभावित लोगों को जमीन और पक्का मकान देने तथा बाढ़ से स्थायी निदान के लिए अधूरे पड़े बांधों को पूरा कराने के लिए आंदोलन चलाने का प्रस्ताव लिया गया।
सम्मेलन ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवनों की मरम्मत, नियमित डॉक्टर एवं दवाइयों की व्यवस्था, प्रत्येक केंद्र पर महिला डॉक्टर की बहाली, मनरेगा कानून की बहाली, 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी, तथा तमाम गरीब परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दिलाने के लिए जन आंदोलन खड़ा करने का भी निर्णय लिया।
सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख्य लोगों में विजय यादव, संतोष राम, इंदु देवी,दीपक रवानी, संतोष साह, जनार्दन राम, गुलशन सिंह, सरयू चौधरी, रणवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: मुख्यमंत्री सहित नेताओ की विशाल प्रशांत के समर्थन में होगी विशाल जनसभा।

rktvnews

एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच साझेदारी: वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और एमएसएमई फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा; स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम भी होगा लागू।

rktvnews

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पीएचसी ग्वालीखेड़ा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जा किया संवाद , महिलाओं की समस्याओं पर दिया जोर।

rktvnews

क्रिसमस के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment