RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जैन कालेज अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में प्रयत्नशील है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार

वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 फरवरी।हरप्रसाद दास जैन महाविद्यालय का 84वां वार्षिकोत्सव एवं पूर्ववर्ती छात्र संघ का 26 वां सम्मेलन सभागार में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो0 (डॉ0) दुर्ग विजय सिंह ने किया। स्वागत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो- डॉ- नरेंद्र कुमार ने किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्ववर्ती छात्र संघ के महासचिव डॉ0 शशि कुमार सिंह ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी डॉ0 संजीव श्याम सिंह, बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो0 कन्हैया बहादुर सिन्हा, जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो0 पारसनाथ सिंह, प्रो0 चंद्रशेखर साहा, पप्रश्री डॉ0 भीम सिंह भावेश ने भाग लिया। दीप प्रज्वलित से कर किया गया।कॉलेज द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘‘शाहाबाद में उच्च शिक्षा एवं जैन कॉलेज’’ विषयक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
अपने स्वागत भाषण में प्रधानाचार्य डॉ0 नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह महाविद्यालय क्रांतिवर्ष में 21 जनवरी 1942 को स्थापित हुआ तब से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह मानक के रूप में कार्य कर रहा है। हमारी संयुक्त प्रयासों से महाविद्यालय अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार सरकार ने जैन महाविद्यालय को एक्सीलेंस शैक्षणिक संस्थान के रूप में चयनित किया है जिसका लाभ महाविद्यालय को मिलेगा और यह शैक्षणिक क्षेत्र में और अधिक ऊंचाइयों को छूने में सफल हो सकेगा।
प्रो0 डॉ0 कन्हैया बहादुर सिन्हा कहा कि शाहाबाद चार जिलों में विभक्त है विश्वविद्यालय के अंतर्गत उच्च शिक्षा की संस्थाएं इसके अन्तर्गत आती है। रोहतास में शैक्षणिक प्रतिशत भोजपुर से अधिक है। हमें इस दिशा में गंभीर प्रयास करने हैं और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में कारगर कदम उठाने होंगे।
पूर्व एमएलसी डॉ0 संजीव श्याम सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार की शिक्षा हम दे रहे हैं उसमें रोजगारपरक शिक्षा को महत्व देने की जरूरत है।प्रो0 पारसनाथ सिंह ने कहा कि जैन कॉलेज का गौरव उसके गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों और गुरुकुल के तरह विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर खड़ा किया है
प्रो0 दुर्ग विजय सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को महाविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए शैक्षणिक क्षेत्र में काम करना चाहिए सब की भागीदारी सुनिश्चित होनी जरूरी है तभी समग्र विकास संभव है।
पदमश्री डॉ भीम सिंह भावेश ने कहा कि इसी महाविद्यालय में हमने अपनी शिक्षा पूरी की और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित हुए । महासचिव डॉ0 शशि कुमार सिंह ने कहा कॉलेज के सर्वागीण विकास में हमारा प्रयास पिछले 26 वर्षो से जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

एन.सी.डी. के अन्तर्गत जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: सभी गरीबों को 2 लाख रु.भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, पक्का आवास देना होगा: राजू यादव

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा हुए विभिन्न कार्यक्रम : दुर्गा राज

rktvnews

ई-कॉमर्स की मनमानी पर हो कठोर कार्रवाई ‌:खंडेलवाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईस्टर पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment