RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर के लाल ने लहराया जीत का परचम कांस्य पदक किया हासिल। चाइना में होने वाली एशियन एथलेटिक्स गेम के लिए नामित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 22 जून।ओडिसा सरकार के खेल एवं युवा विभाग द्वारा भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में सितंबर माह में होने वाले एशियन गेम के सलेक्शन हेतु 15-19 जून तक आयोजित की गई 62वी नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथेलिक्ट चैंपियनशिप में 1500 मीटर की मिडल डिस्टेंस दौड़ में बिहार की तरफ से 3:43.90 के समय में पूरी कर भोजपुर जिले के संध्या सिंह एवं पवन कुमार सिंह धोबहां के दरियापुर निवासी के पुत्र शशि भूषण सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर अपने माता पिता और जिले तथा बिहार राज्य को गौरवान्वित किया है।

कोच डॉ कल्याण चौधरी के साथ शशि भूषण सिंह।

इस संबंध में शशि भूषण सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के प्रोत्साहन और बेहतर प्रशिक्षण के लिए अपने कोच डॉक्टर कल्याण चौधरी एवं यूएसए कोच स्कॉट साइमंस को दिया है साथ ही एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स अथार्टी ऑफ इंडिया के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इंडियन टीम यूएसए कोच स्कॉट साइमंस संग टीम के साथ शशि।

शशि भूषण सिंह ने बताया की भारत की तरफ से 23 sept से 08 oct 23 से चाइना में होने वाली 19 वी एशियन एथलेटिक्स गेम में हिस्सा लेने के लिए रखे गए मानक समय 3:47 था जिसे इन्होंने 3:43.90 में ही पूरा कर लिया है और इंडियन टीम ट्रेनिंग(SAI) बैंगलोर में ट्रेनिंग ले रहे है उन्होंने बताया की अगले साल फ्रांस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाला 33वा ओलंपिक गेम में भारत की तरफ से हिस्सा लेने का लक्ष्य है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

दुमका:सामूहिक प्रयास से हम भारत को एक स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र बना सकते हैं:सुनील सोरेन, सांसद , दुमका

rktvnews

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 39 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 24

rktvnews

बिहार: दरभंगा:एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment