आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 सितंबर।आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एडीप योजना अंतर्गत निशुल्क उपकरण वितरण शिविर का आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में लगाया गया। जिसमें कुल चिन्हित 2494 लाभार्थियों को जिला प्रशासन के सहयोग से उपकरण वितरण किया गया। इसके पूर्व में 303 लाख 66हजार मूल्य की 4194 सहायक उपकरण वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आरा सांसद सह केंद्रीय मंत्री विद्युत नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इस अवसर पर विधायकगण, जिलाधिकारी राजकुमार, सहायक निदेशक भोजपुर नीतीश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे। आयोजन कानपुर की एलिमको कंपनी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन सक्षम और समर्थ है लेकिन इस सहायक उपकरण से और सशक्त और स्वावलंबी बनेंगे। जिससे अपने पर अपने पैरों पर खड़ा होकर, अपने मेहनत से नए भारत के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करेंगे, विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग करेंगे। ये उपेक्षित नहीं बल्कि समाज के मुख्य धारा में जुड़कर अपना हुनर दिखाएंगे। सरकार का यही लक्ष्य है। वितरित्य सामग्रियों में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल 213, ट्राई साइकिल 1345 ,फोल्डिंग व्हीलचेयर 361, बैसाखी 866, बीटीइ 320, सीजी चेयर 25,आदि रहे। इस अवसर पर एलिंमको कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक अनुपम प्रकाश रवि रंजन घनश्याम यादव ऋषि राज अंजनी सिंह आदि बढ़िया पदाधिकारी उपस्थित रहे।
