RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बंगाल की पुस्तक का भोपाल में लोकार्पण।

भोपाल/मध्यप्रदेश 21 जून। भोपाल राज्य संग्रहालय भोपाल में “लघुकथा शोध केंद्र, भोपाल” द्वारा, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्विद्यालय एवम वनमाली सृजन पीठ भोपाल के सहयोग से अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन एवम अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे पूरे देश से अनेकों प्रतिष्ठित लघुकथाकारोंं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष एवम कथाकार मुकेश वर्मा ने की। मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश जी, विशेष अतिथि पुरुषोत्तम दुबे, एवम कथाकार एवम आलोचक इकबाल मसूद तथा शोध केंद्र की अध्यक्ष कांता रॉय भी मंचासीन रहे। उक्त कार्यक्रम में कई पुस्तकों के विमोचन के साथ ही कलकत्ता की लघुकथाकार द्वारा संपादित एवम अनुदित पुस्तक “निर्वाचित हिंदी अनुगल्प” (लघुकथा संकलन) का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तक में भोपाल के लघुकथाकार गोकुल सोनी, कांता रॉय के साथ ही देश के सभी राज्यों के 91 लघुकथाकारो की 170 हिंदी लघुकथाओं का बंगला भाषा में अनुवाद किया गया है। बेबी कारफोर्मा का यह इस तरह का दूसरा संग्रह है।
इसी के साथ ही भोपाल के लघुकथाकार गोकुल सोनी के लघुकथा संग्रह “पढ़े लिखों के शहर में” का भी विमोचन किया गया।
मंचासीन अतिथियों के उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भोपाल एवम बाहर से पधारे साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।

Related posts

बिहार: गोपालगंज:गन्ना उद्योग विभाग -सह- प्रभारी मंत्री गोपालगंज कृष्णनंदन पासवान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के निमित्त जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:एजीटीएफ का मिशन नशा मुक्त राजस्थान: 5 करोड़ का अवैध गांजा ज़ब्त।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिनेश अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र का किया उ‌द्घाटन।

rktvnews

बक्सर:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एवं मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास समिति की बैठक।

rktvnews

झारखंड:बीएलओ सुपरवाइजर मतदाता सूची का करेंगे घर-घर भौतिक सत्यापन : सीईओ

rktvnews

Leave a Comment