RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:अनुमंडल कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

अनुमंडल पदाधिकारी ने रक्तदान करने वाले सभी 54 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल कार्यालय, देवघर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि जिले में रक्त की गंभीर कमी को ध्यान में रखते हुए रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ-कम-एसडीएम), देवघर एवं उपाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी देवघर द्वारा अपने कार्यालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की एक अनुकरणीय मिसाल है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि एसडीओ  रवि कुमार ने केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहते हुए मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता दी और जिले में रक्त की कमी जैसी गंभीर समस्या को स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित, योजनाबद्ध एवं प्रभावी पहल की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरक कार्यशैली एवं प्रत्यक्ष सहभागिता के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप कुल 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। एसडीओ रवि कुमार का यह प्रयास यह दर्शाता है कि संवेदनशील एवं सक्रिय प्रशासनिक नेतृत्व न केवल नीतिगत निर्णय लेता है, बल्कि संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़ा होकर समाधान का मार्ग भी प्रशस्त करता है। इस अवसर पर प्रदर्शनी गुप्ता (कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर), दीपक डिंकर (प्रधान लिपिक), गौतम कुमार राय (लिपिक), अविनाश चंद्र गिरी (लिपिक), सुशील कुमार (लिपिक), बिकाश चंद्र ठाकुर (लिपिक), राजेंद्र दाहरी (नाज़िर), पंकज कुमार (चपरासी) तथा संजय कुमार सुमन (ऑपरेटर) सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर की ओर से चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पियूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साह, संजय मिश्रा, राकेश कर्महे,विजय प्रताप सनातप, युवा सदस्य पल्लवी कुमारी एवं आजीवन सदस्य अभिजीत सिंह भी शिविर में उपस्थित रहे तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया
इसके अलावा शिविर में रक्तदान करने वाले 54 स्वैच्छिक रक्तदाताओं में राजेश कुमार झा, आनंद कुमार रजक, राजेंद्र प्रसाद दाहरी, सुशील कुमार, राजेश रंजन, रोहित कुमार सिंह, विष्णु कुमार, मुकेश कुमार सिंह, बिकाश चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार यादव, राजेश कुमार, उपेंद्र कुमार, ललन कुमार भारती, पंकज सिंह भडोविया, अभिजीत कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, अविनाश चान, अविनाश कुमार, राजीव कुमार, सतीश कुमार चौधरी, अर्चना दावरी, मृत्युंजय कुमार, नंदन सिंह, कुणाल, ओम प्रियदर्शनी गुप्ता, सचिन राउत, बिस्वजीत कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार रजक, मनोज कुमार मिश्रा, उत्तम कुमार सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, नीरज कुमार, पंकज कुमार सिंह, बलमुकुंद शर्मा, विक्की कुमार, रविंद्र टुडू, बम शंकर राय, सुभाष कुमार दुबे, प्रकाश राणा, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार यादव, ललिता कुमारी, बलदेव प्रसाद, बिनोद कुमार यादव, गणेश पंडित, रमेश कुमार तिवारी, पंकज धपरा, संजय कुमार सुमन, दीपक कुमार डिंकर, अभिषेक भारद्वाज, गौतम कुमार राय एवं धनंजय कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर इकाई द्वारा सभी रक्तदाताओं को लाइफ सेवर्स बैज (Life Saver Badge) एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने हेतु एक लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें चयनित 14 भाग्यशाली रक्तदाताओं को एसडीओ रवि कुमार के कर-कमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सभी पुरस्कार मालवीय डेवलपर्स के सौजन्य से प्रायोजित थे। एसडीओ रवि कुमार द्वारा लिया गया यह मानवीय एवं समयोचित निर्णय यह सिद्ध करता है कि जब प्रशासनिक नेतृत्व संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा भावना से कार्य करता है, तब वह समाज के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बनता है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर ने सभी रक्तदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस निस्वार्थ योगदान से अनेक ज़िंदगियाँ बचाई जा सकेंगी।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

चतरा:राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव परिणाम आशाजनक :जनसंघ

rktvnews

आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) की प्रगति की समीक्षा की गई और वेतन भुगतान का मिश्रित मार्ग (एनएसीएच और एबीपीएस) 31 दिसंबर 2023 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है

rktvnews

Leave a Comment