RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 फरवरी।उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की आज नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात हुई।
बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, चिकित्सा, उच्च शिक्षा, आतिथ्य सत्कार और डिजिटलीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मज़बूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।
उपराष्ट्रपति ने पिछले वर्ष अक्टूबर में सेशेल्स की अपनी यात्रा का स्मरण किया, जब उन्होंने राष्ट्रपति हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।
दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की।

Related posts

19 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह गैर कानूनी ,जागरूकता ही समाधान: निदेशक सुनीता सिंह

rktvnews

भोजपुर:स्टार्टअप का युवा कार्यक्रम जेजे कॉलेज में आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पुरानी अनाज मंडी में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया कैंटीन का शुभारंभ!अब गरीबों को 10 रुपए में मिलेगी थाली।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग परिचर्चा की और सहभोज का लिया आनंद।

rktvnews

Leave a Comment