RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)08 फरवरी।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा तकनीक आधारित जनसेवा को सशक्त करते हुए नागरिकों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने गुम मोबाइल की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर के संयुक्त प्रयासों से 301 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कुल अनुमानित कीमत 64 लाख 50 हजार रुपए है। सभी फोन विधिसम्मत जांच के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। यह सफलता पुलिस की सतत मॉनिटरिंग, साइबर दक्षता और समन्वित कार्यप्रणाली का जीता-जागता प्रमाण है।

प्रमुख उपलब्धियां

टीकमगढ़

जिले में ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत पुलिस ने 150 गुम मोबाइल बरामद किए है। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपए है। ये सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को कार्यालय बुलाकर वितरित किए गए।

डिण्डौरी

साइबर टीम और थाना स्टाफ की संयुक्त कार्यवाही में 151 गुम मोबाइल बरामद किए इन मोबाइल की कीमत 32 लाख 50 हजार रूपये है। सभी मोबाइलों को आवश्यक जांच एवं सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया।
जनता की मदद करना और उनकी खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने के अपने कर्तव्‍य का निर्वहन मध्‍यप्रदेश पुलिस लगातार कर रही है। इससे जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता और सशक्त बन रहा है। गुम मोबाइल की रिपोर्ट के लिए नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Related posts

सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं : किरण कुमारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 जनवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाऊसिंग कॉलोनी में किया पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:NIC बिहार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment