RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला निबंधन कार्यालय में नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल।

जिलाधिकारी, वैशाली ने निबंधन कार्यालय में किया प्रतीक्षालय का उद्घाटन।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)08 फरवरी।07 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में नवनिर्मित प्रतीक्षालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही बिहार का पहला सिंगल विंडो प्रणाली वाला कार्यालय बना।
उद्घाटन के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा निबंधन कार्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधा, टोकन प्रणाली, निबंधन काउंटर, दस्तावेज जांच प्रक्रिया एवं कार्य निष्पादन की गति का गहन मुआयना किया गया। जिला पदाधिकारी ने निबंधन काउंटर पर कतार में खड़े नागरिकों से संवाद कर निबंधन से संबंधित समस्याओं, समय-सीमा एवं सेवा संतुष्टि की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन कार्य पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं भ्रष्टाचार मुक्त ढंग से संपादित हो, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा इस पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर निबंधन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दलालों की गतिविधिओं पर सख्ती से रोक लगाने, सीसीटीवी निगरानी को प्रभावी रखने एवं शिकायत निवारण तंत्र को सुद्ध बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि निबंधन कार्यालय आमजनों से सीधे जुड़ा हुआ महत्त्वपूर्ण कार्यालय है, अतः यहां बेहतर व्यवहार, स्पष्ट मार्गदर्शन एवु सुचारु व्यवस्था बरकरार रखी जाए। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि कार्यदिवस में किसी भी स्थिति में काउंटर बंद न रहे तथा निबंधन से संबंधित कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।
इस अवसर पर राकेश कुमार, सहायक निबंधन महानिरीक्षक, तिरहुत प्रमण्डल की उपस्थिति में अपर समाहर्त्ता, वैशाली, जिला अवर निबंधक, वैशाली, विशेष कार्य पदाधिकारी, वैशाली जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिले के सभी निबंधन पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गाजीपुर:संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का किया गया आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का पदभार ग्रहण करने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर कोयंबटूर और तिरुपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के द्वारका में ‘विजयादशमी’ समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा अंतर्गत किशोरियों संग की गई बैठक, बाटे गए महावारी कीट।

rktvnews

दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) ने 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मूल की सिगरेटों के अवैध आयात का मामला दर्ज किया।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला: चतुर्थ दिन राम सीता का बगिया में मिलन देख आनंदित हुए दर्शक।

rktvnews

Leave a Comment