RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में ग्वाटेमाला की सामाजिक विकास उप मंत्री महामहिम क्लाउडिया टेरेसा वैलेंजुएला लोपेज से भेंट की और भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 फरवरी।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में सामाजिक विकास आयोग की बैठक में ग्वाटेमाला की सामाजिक विकास उप मंत्री क्लाउडिया टेरेसा वैलेंजुएला लोपेज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्वाटेमाला के साथ सौहार्दपूर्ण और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
केंद्रीय मंत्री ने चर्चा के दौरान महिला नेतृत्व और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में भारत के समग्र सरकारी दृष्टिकोण पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से जुड़ी प्रमुख पहलों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इसके साथ ही, उन्होंने स्वयं-सहायता समूहों, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, पीएम पोषण स्कूली भोजन योजना और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए भारत के अनुभव सामने रखे और सर्वोत्तम नियमों को साझा करने की भारत की तत्परता भी व्यक्त की। लड़कियों के लिए शक्तिसैट वैश्विक एसटीईएम पहल में ग्वाटेमाला का शामिल होना अत्यंत प्रेरणादायक था।
दोनों पक्षों ने लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, समावेशी विकास और संयुक्त राष्ट्र में बहुपक्षीय सहयोग के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी समुदायों के कल्याण के लिए और अधिक सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय मंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पंखुड़ी पोर्टल के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल देखभाल गृहों का समर्थन करें और स्वैच्छिक व परोपकारी योगदान के माध्यम से भारत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related posts

छत्तीसगढ़ : जिस गांव में पादरी ने दी सेवा, उसी के कब्रिस्तान में दफ्न होने की नहीं मिली जगह।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:ठकराहा प्रखंड के कोइरपट्टी में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ०प्र० आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment