RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में पंजीकृत 19 जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के संकुल स्तरीय संघों के पंजीकरण के पश्चात समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा वे समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकेंगी।
उन्होंने बताया कि जीविका के कुल 38 संकुल स्तरीय संघों में से प्रथम चरण में 12 संघों का पंजीकरण किया गया था तथा आज 19 और संघों के पंजीकरण के साथ कुल 31 संकुल स्तरीय संघों का पंजीकरण सहकारिता विभाग द्वारा पूर्ण किया गया।
इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) बरुण कुमार, पंजीकृत संकुल स्तरीय संघों के पदधारी एवं जीविका के विषयगत प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जन सुराज पार्टी की जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रभात साहित्य परिषद् द्वारा “समय के स्वर” अंर्तगत काव्यपाठ व विमर्श का किया गया आयोजन।

rktvnews

हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को किया नमन।

rktvnews

ऐपवा का जिला स्तरीय महिला कन्वेंशन संपन्न!

rktvnews

भोजपुर: संगीत समारोह में रस एवं भाव की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक हुए भाव विभोर।

rktvnews

Leave a Comment